कुलपति, कुलसचिव को परीक्षा भवन में मिली गंदगी

Feb 05 2022

ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटल के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी और कुलसचिव डॉ सुशील मंडेरिया ने परीक्षा भवन का निरीक्षण किया और साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं। यहां पर उन्हें कई जगह गंदगी मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। परीक्षा भवन में सोमवार से जेयू के छात्रों की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इसे देखते हुए कुलपति प्रो तिवारी और कुलसचिव डॉ मंडेरिया यह निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष डॉ संजय कुलश्रेष्ठ ने सफाई कर्मचारियों द्वारा सही ढंग से कार्य न करने की बात दोनों अधिकारियों से कही और बताया कि सफाई कपनी के ठेकेदार द्वारा रखे गए सुपरवाइजरों से विगत दो दिन सफाई के लिए लगातार कहा जा रहा है। बावजूद इसके उन लोगों द्वारा सही कार्य नहीं किया जा रहा। कुलपति प्रो तिवारी ने समस्त परीक्षा संचालन की टीम को सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षाओं में कोविद गाइडलाइन का पालन आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होनें यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों को परीक्षा से पूर्व प्रकाश और पीने के पानी की व्यवस्था समुचित व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।