विश्व कैंसर दिवस पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग पर की लाइटिंग

Feb 05 2022

ग्वालियर। 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में पूरे विश्व मे कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई आयोजन किये जाते है। इसी क्रम में ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग को लेवेंडर कलर की रोशनी से रोशन किया गया। इसका उद्देश्य कैंसर जैसे गम्भीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।