सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश देने 50 चार पहिया वाहनों पर लगाए वैनर
Feb 05 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम यातायात पुलिस ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन-जागरूकता अभियान का आयोजन शहर के प्रत्येक बाजारों में सुधार करने हेतु किया जा रहा है। इस अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में एवम यातायात पुलिस उप अधीक्षक नरेश बाबू अननोटिया विक्रम सिंह कनपुरिया की देखरेख में किया जा रहा है। इस अवसर पर शनिवार को लोहिया बाजार में करीब पचास चार पहिया लोडिंग वाहनों पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन एवम् पोस्टर वाले बैनर लगाए गए, और यह सभी वाहन सम्पूर्ण ग्वालियर में घूमकर संदेश देने का कार्य करेंगे। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है, और आगे भी वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में चलाया जाएगा। लोडिंग वाहनों पर जो बैनर लगाए गए हैं उसमें इस तरह के स्लोगन लिखे गए हैं। जल्दबाजी तो है अपनी बलि दुर्घटना से देर भली, सुरक्षित जीवन का अर्थ है सुरक्षा बिना सब व्यर्थ है, वाहन धीमा चलाये अपना कीमती जीवन बचाये, सड़क पर चलते समय मोबाइल का प्रयोग करना मौत को दावत देना है, वाहन को तेज ना चलाओ मंजिल को आखिरी मत बनाओ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









