देरी से पहुंची कोवैक्सीन की डोज सुबह कई बच्चे बिना टीके के लौटे
Feb 04 2022
ग्वालियर। कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास इन दिनों कोवैक्सीन की किल्लत बनीं हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास श्ुाक्रवार की सुबह सात बजे कोवैक्सीन का स्टॉक आना था। लेकिन यह वैक्सीन सुबह 10 बजे पहुंच पाई जिसकी वजह से केन्द्रों पर 12 बजे के करीब वैक्सीन पहुंच पाई तब कहीं जाकर टीकाकरण प्रारंभ हो पाया।
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टाइमिंग के मुताबिक सुबह जल्दी पहुंचने वाले 15 से 18आयुवर्ग के बच्चों को एक बार फिर से बिना वैक्सीनेशन के ही लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के पास पिछले कई दिनों कोवैक्सीन की शार्टेज हैं, हरा रोज बाई रोड वैक्सीन की खेप लखनऊ से आ रही है। पिछले दो दिनों से केन्द्रों पर कोवैक्सीन खत्म हो रही है। गुरुवार को भी सभी केन्द्रों पर दोपहर में ही को वैक्सीन समाप्त हो गई जिसकी वजह से टीकाकरण कराने के लिए आने वाले लोग खास तौर पर बच्चे बिना वैक्सीनेशन के ही वापस लौटे।
मांगी थी 50 हजार डोज, आई 7100
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग पहले ही शासन ने कोवैक्सीन की डिमांड कर चुका हैं, उन्होंने 50 हजार कोवैक्सीन की डिमांड भेजीथी, लेकिन केवल 7100 वैसीन भेज है। इसी की वजह से आज पांच हजार बच्चों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। जो वैक्सनी आज देरी से पहुंची है वैसे उसे गुरुवार की शाम को आना था, लेकिन नहीं आई।
9500 बच्चों का टीकाकरण हो चुका हैं पूर्ण
कोरोना महामारी से बच्चों के बचाने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को ग्वालियर जिले में 1.42 लाख बच्चों का टीकाकरण करने का टारगेट दिया था, लेकिन अभी तक ग्वालियर जिले में केवल 9500 बच्चों को ही वैक्सनी की दोनों डोज लगपाई हैं। इसके साथ ही 1.39 हजार बच्चे कोरोना की संजीवनी के तौर पर वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। इसके साथ ही अगर शुक्रवार को वैक्सनी की डोज फिर से नहीं आई तो शनिवार को एक बार फिर से टीके का टोटा हो जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉटर आरके गुप्ता ने बताया कि कोवैक्सनी की 7100 डोज गुरुवार की शाम को आनी थी, लेकिन यह श्ुाक्रवार की सुबह आई वह भी तय समय पर नहीं आ सकी। इसी की वजह से टीकाकरण कार्यक्रम थाोड़ा लेट शुरू हो पाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









