पि.वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री ने बनाई बूथ समिति

Feb 04 2022

भितरवार। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को भाजपा संगठन पर्व  के रूप में मना रही है। जिसके तहत पार्टी द्वारा बूथ विस्तारक योजना चलाई जा रही है। जिसके संचालन के लिए पार्टी के नेता सौंपी गई जिम्मेदारी के तहत बूथों पर पहुँचकर बूथ समिति गठित की जा रही है। जिसके क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रामेश्वर रावत और किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाह भितरवार मंडल के शक्ति केंद्र देवरी कला बूथ क्रमांक188 और ग्राम सेहवई, खोर में पहुँचे। जहां उन्होंने पार्टी की गाइड लाइन के तहत बूथ विस्तारक योजना का क्रियान्वयन करते हुए विधिवत रूप से गांव के अमर सिंह रावत को बूथ अध्यक्ष और प्रदीप रावत को महामंत्री बनाया गया। वहीं पोलिंग बीएलओ के पद पर राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया। और सदस्य के रूप में रविंद्र रावत, संजय रावत, गजराज आदिवासी, विजेंद्र रावत, की नियुक्ति की गई। वहीं इस दौरान किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामेश्वर रावत ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रहीं योजनाओं से लोगों को लाभ दिलाने की बात बूथ समिति से कही।