तीन दिन से घर से गायब युवक का नाले में मिला शव

Feb 04 2022

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित आनंदपुर ट्रस्ट के पास शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कुछ देर बाद मृतक की शिनात भी हो गई।
जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र रावत निवासी गोल पहाडिय़ा अविवाहित था। वह तीन दिन से घर से गायब था। बताया जाता है कि एक महिला के साथ वह देखा गया था। शुक्रवार सुबह उसके शव की सूचना मिली। पुलिस ने देखा कि युवक नाले में पड़ा है और उसका मोबाइल बाहर पड़ा है। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रतीत हो रहा है कि नशे में वह गिरा और उसकी मौत हुई है। इधर मृतक के भाई नरेश रावत ने बताया कि उसका भाई शराब नहीं पीता था। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।