आईजी कार्यालय व कलेट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Feb 04 2022

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं प्रबुद्ध नागरिक मंच, अचलेश्वर न्यास ट्रस्ट सहित अनेकों संगठनों के प्रतिनिधियों ने आईजी कार्यालय, एसएएफ ग्राउंड पर प्रदर्शन करके अनिल शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर के नाम एसडीएम सीबी प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रबुद्ध नागरिक मंच के महेश मुद्गल, रामबाबू कटारे ने कहा कि राजनेताओं पर बदलें की भावना से प्रेरित होकर कार्यवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि पुलिसकर्मी वाले मसले पर भी कुछ निर्दोष छात्रों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि निंदनीय है। प्रतिनिधिमंडल ने ईश्वर से एसआई दीपक गौतम के शीघ्र उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पं.आनंद नारायण गौड़, डॉ जयवीर भारद्वाज, महेश मुदगल, प्रकाश नारायण शर्मा, रामबाबू कटारे, नरेशकटारे, महेश मिश्रा, एस के शर्मा,विजय कबजू, राज नारायण शुक्ला, शशिकांत चतुर्वेदी, राजीव दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, पिंकी पंडित, पीएन शर्मा, आनंद मोहन मिश्रा, सुनील पटेरिया, राजीव शर्मा, पीपी शर्मा, प्रकाशवीर शर्मा, रवि आनंद गौड़, नितिन मिश्रा, पवन मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अरविंद शर्मा, राहुल शर्मा, विजय शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र गौड़, मनोज अग्रवाल, आलोक जैन, मनोज अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, रामनिवास गुर्जर,जगदीश तोमर,राजेश सिंह भदौरिया, सुरेश बाबू गौड़ रविंद्र त्रिपाठी, प्रदीप शर्मा, फूलचंद्र बाजपेयी डॉ.सिद्धान्त दुबे, राहुल शर्मा, आदि शामिल रहे।