ग्वालियर से इंदौर जा रहा मावा पकड़ा
Feb 04 2022
ग्वालियर। पुलिस ने एक स्लीपर बस से 61 डलिया मावा जब्त किया। यह बस इंदौर जा रही थी। कार्रवाई झांसी रोड पर बस के अंदर रखे मावा में मिलावट के संदेह के आधार पर की गई। मावा के बोरों पर गुना, भोपाल व इंदौर के कारोबारियों के नाम लिखे हुए हैं। स्पॉट पर जब सीएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने अपने सिपाही पवन से मावा चखने के लिए कहा तो जवान ने साफ मना कर दिया और बोला-साहब मुझे मरना नहीं है।
पकड़ा गया मावा लगभग 3 हजार किलो से ज्यादा है और उसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बस के क्लीनर को पूछताछ के लिए बैठाया है, क्योंकि उसने ही यह मावा लोड करवाया था। फिलहाल फूड विभाग ने जब्त मावा के सैंपल ले लिए हैं।
एसएसपी अमित सांघी को मिली सूचना पर एएसपी राजेश दंडौतिया की टीम ने झांसी रोड से बस को पकड़ा है। जिसमें 61 डलिया मावा की लोड थीं। पुलिस टीम ने मावा जब्त कर इसकी सूचना एडीएम इच्छित गढ़पाले, अभिहित अधिकारी संजीव खेमरिया को दी। खेमरिया ने बताया कि बस में सवारियां थी इसलिए मावा उतारकर बस के कागजात लेकर उसे इंदौर के लिए जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि बस से दो कार्टन पान मसाला भी मिला है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त बस धर्मेंद्र ट्रेवल्स से अनुबंधित है। पकड़े गए मावा में से आठ नमूने लिए गए हैं। पकड़े गए मावे में आधे बोरे मीठे मावे गोपी, श्रीकृष्णा, कान्हा और ग्वाल गोपाल ब्रांड के हैं। इनको फिलहाल निगरानी में लेकर सुरक्षित रखवा दिया गया है।
बस से बरामद मावा के बोरों पर गुना, भोपाल और इंदौर के कारोबारियों के नाम लिखे है। पुलिस को लग रहा है कि यह मावा गुना, भोपाल व इंदौर जाना था। रास्ते में गुना और भोपाल का मावा उतारना था और इंदौर में गाड़ी खाली करनी थी। जिन व्यापारियों के नाम लिखे हैं उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









