आईटीएम कॉलेज के पास डंपर भिड़े, चालक की मौत

Feb 03 2022

ग्वालियर। गुरूवार सुबह बिलौआ थाना क्षेत्र स्थित आईटीएम कॉलेज के पास दो डंपरों की संभवत: आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक व क्लीनर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिडं़त के बाद आपस में भिड़े दोनों वाहनों को जेसीबी की मदद से अलग किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
बिलौआ थाने में पदस्थ जेपी बैस ने बताया कि गुरूवार सुबह आईटीएम कॉलेज के सामने बिलौआ से गिट्टी भरकर आ रहे दो डंपर आपस में भिड़ गए। दोनों वाहन काफी तेजी में थे। हादसे में चालक रवि(उम्र 25)पुत्र अमृतलाल शाय निवासी छपरा थाना पिछोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चालक व लीनर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन इतनी तेज गति से आपस में भिड़े थे कि उनका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के साथ ही एक दूसरे में बुरी तरह से फंस गया।