राममंदिर चौराहे के विकास का करें प्रस्ताव तैयार कन्याल
Feb 03 2022
ग्वालियर। निगमायुक्त किशोर कन्याल ने राममंदिर चौराहे के आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था को देखा तथा राममंदिर चौराहे के विकास का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, सीसीओ प्रेम पचौरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थ्ति रहे। निगमायुक्त कन्याल ने राममंदिर चौराहे का निरीक्षण के दौरान माधव पुस्तकालय के भवन का भी निरीक्षण किया जो कि जर्जर स्थिति में है निगम द्वारा खाली कराया गया था जिसे संस्था द्वारा पुन: मरमत कराकर मांगा जा रहा है जिसको लेकर निगमायुक्त श्री कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही रममंदिर चौराहे का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को देखा एवं साफ सफाई को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही चौराहे के विकास को लेकर संबंधितों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









