सकारात्मक सोच को मजबूत बनाती है अल्प विराम की शक्ति
Feb 03 2022
ग्वालियर। आनंद विभाग मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा ग्वालियर जिले के 50 पंजीकृत आनंदकों के लिये जनवरी के अन्तिम सप्ताह में 5 दिवसीय ऑनलाइन अल्पविराम कार्यक्रम राज्य आनंद संस्थान से पर्यवेक्षक जितेश श्रीवास्तव राÓय प्रशिक्षण समन्वयक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर फैसिलिटेटर विजय कुमार डिस्ट्रिट प्रोग्राम लीडर (आनन्द) ग्वालियर के साथ जबलपुर से मास्टर ट्रेनर सुश्री दीप्ति ठाकुर, ग्वालियर से दीप्ति उपाध्याय, कौशल किशोर बुटोलिया, आनंद सत्रों का संचालन किया गया। मास्टर ट्रेनर दिनेश मिश्रा, प्रदीप जैन एवं आनंदम सहयोगी सुनील चोपड़ा, भारती शाय द्वारा प्रदत भूमिका का निर्वहन किया गया।
प्रथम दिवस को आनंद की ओर सत्र से प्रारंभ किया गया और इसी प्रकार प्रत्येक दिन अल्पविराम में नई थीम के साथ जीवन का लेखा जोखा, हमारे रिश्ते, संपर्क, सुधार, दिशा, फ्रीडम ग्लास एवं शांति की शक्ति पर सत्रों का 24 से 29 जनवरी तक संचालन किया गया। जो जिले के आनंदकों को जीवन में आनंद प्राप्त करने और जीवन में तनाव से मुक्ति का माध्यम भी बना। इस दौरान सहभागी आनंदको को अपने अनुभव साझा करने के अवसर प्रदान किए गए।
समापन अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश अर्गल ने कहा कि अल्पविराम वह शक्ति है जिससे आप अपने आचरण, व्यवहार को देख पाते हैं और जो भी घटित होता है,आप उसके क्रियाकलापों व पीछे के कारण को देख पाते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









