हल्दी-कुमकुम लगाकर दिए बहनों को उपहार

Feb 03 2022

ग्वालियर। रामकृष्ण मंडल महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलमा शिंदे के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष डॉ मिथिलेश बघेल के द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजू सिकरवार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा खुशबू गुप्ता, किरण भदोरिया ग्रीनवुड स्कूल संस्थापक, सभी अतिथियों का पगड़ी लगाकर हल्दी कुमकुम का तिलक करके सुहाग का सामान उपहार देकर मिथिलेश बघेल ने स्वागत किया। सभी बहनों का हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार दिया। इस अवसर पर मिथिलेश बघेल का जन्मदिन केक काटकर शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर रश्मि शर्मा, कुसुम राणा, प्रतिभा दुबे, मोनिका मिाल, भैरवी श्रीवास्तव, भूमिका श्रीवास्तव, मधु शर्मा, अर्चना शर्मा, ज्योति कुशवाह, बबीता गोड, कुसुम, सोनल पाल, संगीता पाल, सुशीला कुशवाह, उषा मौर्य, सुनीता पाल, पुष्पा राजावत, शक्ति यादव, कमलेश सेन, सपना पाल, गीता पाल, नीलम पाल, सरोज, राजकुमारी, मीना पाल, आस्था सिंह उपस्थित रहीं।