कचरे को बनाएं कमाई का जरिया: निगमायुक्त
Feb 03 2022
ग्वालियर। कचरा भी मूल्यवान है जो चार रुपए से लेकर पैतालिस रुपए तक बिकता है। आने वाले भविष्य में घर से कचरा अलग-अलग करके मूल्य द्वारा दिया जायेगा। हमारा ग्वालियर स्वच्छ ग्वालियर के नारे के साथ स्वच्छता अभियान एनएसएस द्वारा माधव महाविद्यालय द्वारा शुरू किया गया। स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा हो जाये जिससे हम ग्वालियर को स्वच्छता में सर्वोच्च स्थान दिला सके। इसका प्रयास हमको करना चाहिये। यह बात निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने कही।
प्रतिवर्ष स्वच्छता रैंकिंग में हम ग्वालियर को नगर निगम के साथ मिलकर अच्छा बना सके इसके लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्य करेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निगमायुक्त किशोर कन्याल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. मनोज चतुर्वेदी, जिला संगठक डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला, दीपक, निगम अधिकारी प्रेम पचौरी एवं मिश्रा उपस्थित थे।
इस अवसर पर निगमायुक्त कन्याल ने कहा कि एनएसएस के युवा समाज के बीच में जाकर अपनी बातों को आम जन तक पहुँचायेंगे तो आम-जन बच्चों की बातों को मानेंगे। एनएसएस स्वयंसेवक चार प्रकार का कचरा-गीला, सूखा, मेडिकल वेस्ट, इलेट्रॉनिक वेस्ट को अलग-अलग करके निगम की गाडियों को दें जिससे कचरे को कपोज करने में आसानी होगी। आने वाले भविष्य में कचरे का कोई ढेर नहीं होगा जब निगम की गाडी आयेगी तभी हम कचरे को गाड़ी में डालेंगे। इस संदेश के साथ एनएसएस स्वयंसेवक इसकी शुरूआत अपने घर से करेंगे इसके बाद दूसरों को हम प्रेरित कर सके इसका प्रयास करेंगे।
स्वच्छता में हमें अपने आप से शुरू होकर दूसरों तक पहुँचना हैं जिससे हम आदर्श प्रस्तुत कर दूसरों को गलत कार्य करने के लिए बाध्य कर सकें। पूर्व विधायक अग्रवाल ने बताया कि एनएसएस शुरू से ही ग्रामीण परिवेश में कार्य करती रही है। माधव महाविद्यालय की एनएसएस सक्रियता के साथ कार्य करती है। मेरा विश्वास है कि ग्वालियर महानगर को स्व'छ बनाने में एनएसएस स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से कार्य कर अंजाम तक पहुँचायेंगे तथा भविष्य में अनेक प्रकार के कार्यøम करके स्व'छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय पाण्डेय एवं आभार डॉ. विकास शुक्ला द्वारा किया गया। अच्छे कार्य के लिये स्वयंसेवक अनिरूद्ध शर्मा, अंकुर चौरसिया एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में अनिरूद्ध शर्मा, विश्वजीत, आदित्य आठले, लक्ष्मण, सानिया शर्मा, शिवी, शीतल, अंजली, वैष्णवी, पूजा, पारूल, सोहिल, सुमित, पंकज, नितिन रावत, आकाश केन, रितिक, विनय चौहान, शिवम, कौशल, मिथुन आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









