वैक्सीन की शार्टेज: कई केन्द्रों से बिना वैक्सीन के लौटे बच्चे

Feb 03 2022

ग्वालियर। कोरेाना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन के शार्टेज समस्या पैदा कर रही है। विभाग के पास कोवैक्सीन की शार्टेज है जिसकी वजह से वैसीन लगवाने तो जा रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें टीका नहीं लग पारहा है। विभाग द्वारा 200 से अधिककेन्द्रों परकोरेाना काटीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें से 50 से भी कम केन्द्रों पर कोवैसीन की डोज दी गई है। कुछ केन्द्रों पर 10 तो कुछ पर 50,20 डोज ही दी गई हैं, इसी की वजह से जिन केन्द्रों पर वैक्सीन नहीं है वहां से बच्चे लौट रहे हैं।
इन दिनों स्वास्थ्य विभाग का फोकस सबसे अधिक 15 से 17 आयुवर्ग यानि की बच्चों पर अधिक नजर आ रहा है, लेकिन जितने लोग पहुंच रहे हैं उन्हें वैक्सीन नहीं लग पा रही है विभाग के पास केवल 4500 वैक्सीन की डोज बची हुए हैं।
जबकि इस आयुवर्ग के 1.42 लाख बच्चों का टीकाकारण होना हैं और पहले के साथ-साथ दूसरा डोज लगना भी प्रारंभ हो गया है, गुरुवार को भी सुबह से कई केन्द्रों पर कोवैक्सीन नहीं होने के कारण बच्चों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी से जिले के 1.42 लाख बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया था। लेकिन 2 जनवरी तक 15 से 18 साल के बीच 1.37 लाख बच्चों को ही पहला टीका लगा पर भोपाल के अफसरों के अनुसार जिले में 1.42 लाख बच्चे 15 से 17 साल के बीच के हैं और 98 हजार को टीका लगा सका है। जबकि 31 जनवरी से बच्चों का दूसरा टीकाकरण शुरू हो चुका। लेकिन अबतक महज 9183 हजार बच्चों को दूसरे टीका का लाभ मिल सका। जबकि 45 हजार ब'चे दूसरा टीका लगवाने के लिए कतार में है।
दो महीने से नहीं हुआ महाअभियान
स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा लोगों को टीकाकरण के प्रेरित करने के लिए पहले टीकाकरण का महाअभियान आयोजित करता था, लेकिन पिछले दो माह से जिले में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कोई महाभियान नहीं रखा गया। बच्चों के टीकाकरण को बढ़ाने के लिए अमला तो लगा पर प्रशासन ने इसे महाभियान के तौर पर नहीं लिया है।  
वैक्सीनेशन कराने पर मोबाइल सहित अन्य ईनाम जीतने का अवसर
जहां एक ओर विभाग के पास कौवैक्सीन का टोटा है वहीं दूसरी ओर कोरेाना टीकाकारण कार्यक्रम के तहत लोगों जो लोग टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं उन्हें हेल्थ विभाग की सहयोगी संस्था केयर इंडिया टीका लगवाने पर मोबाइल सहित अन्य इनाम जीतने का अवसर प्रदान कर रही है। 
इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉक्टर मनीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था केयर इण्डिया का इरादा मध्यप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण को बढाने के लिए लकी ड्रा की योजना लेकर आई हैं इसके तहत लकी ड्रा के माध्यम से लोगों को मोबाइल, एमआई स्मार्ट बैंड सहित अन्य ईनाम जीतने का अवसर प्रदान कर रही है। जो लाभार्थी ग्वालियर जिले में कोविन पोर्टल से कोविड वैसीन (कोवैक्सीन और कोविशील्ड) की दूसरी खुराक दिनांक 1 से 28 फरवरी 2022 और 1 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में लेंगेगे वे लाभार्थी इन पुरस्कार के हकदार होंगे लाभार्थियों की सूची कोविन पोर्टल से प्राप्त की जाएगी। कंपनी द्वारा कुल 33 मोबाइल वैन मध्य प्रदेश में चलाई जा रहीं हैं जिसमें 5 मोबाइल वेन ग्वालियर में केयर इण्डिया द्वारा चलाई जा रही है। दूसरी खुराक के लिए प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिए लक्की ड्रो का प्रस्ताव रखा है तथा इनका उद्देश्य है कि मासिक लॉटरी प्रणाली के माध्यम से समय पर अपनी दूसरी खुराक लेने वाले लाभार्थी के लिए एक मान्यता प्रणाली का प्रस्ताव रख रहा है, फरवरी व मार्च माह की लॉटरी प्रणाली के माध्यम से दूसरी खुराक लेने वाले कुल 16 लोगों को समानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।