सुबह ठंडी हवाओं ने किया परेशान, बूंदाबांदी के आसार

Feb 03 2022

ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरूवार सुबह से दक्षिणी पश्चिमी हवा 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही हैं। सुबह धुंध से राहत मिली और दृश्यता तीन हजार मीटर तक दर्ज की गई।
मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व भारत में सक्रिय हो गया है। इसके कारण हवा का रूख पश्चिमी व दक्षिणी पश्चिमी होने से प्रदेशभर के जिलों के तापमान में बढ़ोतरी रही। इधर समय पर सूरज निकला लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। अगले 48 घंटे में ग्वालियर में बादल छा सकते हैं। 6 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे एक हते तक ग्वालियर को ठंड से राहत रहेगी। ठंडी हवाएं शाम को भी चलने का अनुमान है।