पुरूस्कार के हकदार हैं प्रतिभागी फाइन आर्ट कालेज में हूआ था आयोजन

Feb 03 2022

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत् 28 जनवरी को शासकीय फाइन आर्ट कालेज अचलेश्वर मंदिर के सामने  सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की इसमें प्रतियोगियों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर पूर्ण रूप से आयोजित की गई थी। इस आयोजन को दो आयु वर्ग में आयोजित की गई वर्ग ए में जूनियर वर्ग  में 18 साल तक के बच्चों ने भाग लिया था। एवम् सीनियर वर्ग में वर्ग बी में 18 साल से ऊपर वाले बच्चे भाग लिया था। इस आयोजन को पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया था। इस आयोजन में 80 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। इस आयोजन में दोनों वर्गों के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार एवम सांत्वना पुरस्कार एवम सभी बच्चों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाने हैं। इसमें विजेता एवम् उपविजेताओं की घोषणा की गई और आज सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को 3 फरवरी को फाइन आर्ट कालेज में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसमें निहारिका सिंघल, सुश्री रंजना तोमर, अशोक जैन ने वितरण किये।
 विजेता एवम उपविजेताओं वर्ग ए में 18 साल तक के बच्चों में प्रथम पुरस्कार नंदनी शर्मा, द्वितीय पुरस्कार अनिमेश कुशवाह, तृतीय पुरस्कार भरत तोमर को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार सौम्या जैन एवम् श्रष्टि राजपूत को दिया। वर्ग बी सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार दीपांशु कुमार, द्वितीय पुरस्कार रिमझिम गर्ग, तृतीय पुरस्कार विशाल आर्य, एवम् सांत्वना पुरस्कार शुभी मंगल, हदय आर्य, कार्तिक कुमार को दिया गया।