लोगों को कड़ाके की ठंड से मिली राहत
Feb 02 2022
ग्वालियर। उत्तरी हवाओं में घुली पश्चिमी गरमाहट से बुधवार की दरमियानी रात हल्की गर्मी का एहसास हुआ। बुधवार सुबह सूरज समय पर निकला, हालांकि सुबह-सुबह जरूर ठंड का असर कायम रहा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे ही ठंड का असर कम हो रहा है। सूरज की तेज धूप के कारण दिन में अब कम लोग ही गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे है। तापमान में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है। अब लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन या चार फरवरी के बाद मौसम एक बार फिर बदल सकता है। हिमालयीन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके असर से हवाओं का रुख उारी से कभी दक्षिण- पश्चिमी तो कभी उत्तरी-पश्चिमी हो रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









