योग और विभिन्न मुद्राओं की दी जानकारी

Feb 02 2022

ग्वालियर। 'करो योग रहो निरोगÓ जैसा कि हम सभी जानते हैं करोना महामारी के समय महामारी से बचने के लिए योग ने सबकी बहुत सहायता की है यह विचार करते हुए जीवाजी यूनिवर्सिटी के योगा अयार्थी गुरु आकाश कुमार, विद्यार्थी हर्षिका दुबे, हिमाचल मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, नेहा निवेश, प्रवीण मलारया, प्रतीक शर्मा, भूमिका ने ग्वालियर किले पर जाकर योगा की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी दी। उन्होंने योग और उसके फायदे बताये, ताकि आम जनता को योगा से होने वाले लाभ मिल सके। डिमांस्ट्रेशन के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे और योग की विभिन्न क्रियाओं को देखा। इस सेशन में विशेष भूमिका अंकित दुबे की रही।