दिव्यांग छात्रों को किया कृत्रिम उपकरणों का वितरण

Feb 02 2022

ग्वालियर। जिला शिक्षा केंद्र से मिले निर्देशों के क्रम में दिव्यांग छात्रों के लिए कृत्रिम उपकरण वितरण कर कार्यक्रम कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र मुरार क्रमांक 2 पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीआरसीसी सुदीप भदौरिया, सहायक जिला परियोजना समन्वयक कृष्णा अग्रवाल एवं एल्मिको जबलपुर से पधारे हुए डॉक्टर की टीम द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण का शुाारंभ किया। शिविर में एल्मिको टीम द्वारा चिन्हित 45 छात्रों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए। इसमें दो सीपी चेयर, छह व्हील चेयर, तीन रोलेटर, 14 कान की मशीन, छह एमआर किट, एक टाइसिकल एवं केलीपर का वितरण किया गया। इस अवसर पर शर्मिला शर्मा, लाखन सिंह राणा, देवेन्द्र दुबे, जेपी व्यास, किशोर शरण परिहार, वर्षा श्रीवास्तव, मोनिका भाटिया, जया गुप्ता, शशिकांत यादव, आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।