हिंदू महासभा ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया

Feb 02 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रामबाबू सैन, मनोज जाटव एवं मोहन सिंह बघेले के नेतृत्व में गार्बेज शुल्क को वापस लेने की मांग की। मोती महल स्थित संभागीय आयुक्त एवं प्रशासक, नगर पालिका निगम ग्वालियर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
आशीष सक्सेना के नाम उनके पीए पीके शर्मा को ज्ञापन देकर जन आंदोलन का चरणबद्ध शुभारंभ किया गया। प्रदर्शन कर ज्ञापन में देने वालों में मनोज जाटव, मोहन सिंह बघेले, बंटी गुर्जर, संजय शर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, लक्ष्मण बघेल, रामकिशन राठौर, मनोज गुर्जर, धर्मवीर राठौड़, मनोज पाल, दीपक कुशवाह, अखिलेश नजर, संजू बंजारा, मुकेश पाल, भगवान सिंह, मुकेश राठौर, कन्हैयालाल राठौर, विशाल, गौरव, ठाकुरदास राठौर, नरेश त्यागी, राज शर्मा, नंदकिशोर राठौर, हरीश शर्मा सुरेंद्र राठौर, घनश्याम राठौर सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।