तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अजाक्स ने सौंपा ज्ञापन

Feb 02 2022

ग्वालियर। पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग भर्ती व आउट सोर्सिंग प्रथा बंद करने की मांग को लेकर मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने कलेक्ट्रेट में राज्यपाल, मुख्यमंत्री व सामान्य प्रशासन मंत्री के नाम एसडीएम सीबी प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
अजाक्स के जिलाध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश के स्पेशल कौंसिल व सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज गोरकेला से नवीन पदोन्नति नियम का ड्राफ्ट बनवाया गया जिसे सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सिंघवी व उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश गुप्ता ने संविधान व सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप सही बताया है। यह नियम 28 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गये निर्णय के अनुरूप भी है। नवीन पदोन्नति नियम को जल्द लागू किया जाए। साथ ही बैकलॉग के रिक्त पदों की पूर्ति युद्घस्तर पर की जाए। ज्ञापन देने वालों में जगदीश राजोरिया, आरबीएस धारियां, रामेश्वर पटेल, अतर सिंह जाटव, इंजी. ज्योति दोहरे, सतेन्द्र बौद्ध, नेत्रपाल सिंह, डॉ. नवीन नागर, सुरेश अब, कमलेश जाटव, डॉ. रिंकू सिलावट, कुलदीप माहेश्वरी, झड़ा सिंह गोयल, पुत्तू सिंह परिहार, राजकुमार बांगड़े, एमएस खाखा, विवेक मौर्य आदि शामिल थे।