विद्यार्थी परिषद प्रतिनिधि मंडल विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर से मिले अभाविप

Feb 02 2022

 ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत के 54 वें प्रांत अधिवेशन में पारित छात्र मांग पत्र अभाविप के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा।
अभाविप के महानगर मंत्री विनोद कुशवाह ने बताया कि अभाविप मध्यभारत प्रांत का 54 वाँ प्रांत अधिवेशन यह माँग करता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य में से एक है। उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सुचारु रूप से लागू करने हेतु राज्य शासन द्वारा तुरंत एक क्रियान्वयन समिति की घोषणा की जाए।
तकनीकी शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा तुरंत प्रारूप घोषित किया जाए। तकनीकी शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा को भी मातृभाषा हिंदी में पढऩे की व्यवस्था हेतु पाठ्यक्रमों का तुरंत हिंदी अनुवाद किया जाए। आज मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय नियमित शिक्षकों की कमी से जूझ रहे है अभाविप का सुविचारित मत है कि विश्वविद्यालयों में खाली पड़े पदों के ऊपर तुरंत शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। प्रदेश के शा. महाविद्यालय नियमित प्राचार्यों के अभाव में है अभाविप मांग करता है कि शा. महाविद्यालयों में तुरंत नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए।
ज्ञापन में  विनोद कुशवाह, मानवता साहू, देशराज नरोलिया, शिवजित तोमर, रीतिका भदोरिया, शेखर करणराज, बृजकिशोर तोमर उपस्थित रहे।