एसएएफ डीजीपी ने किया पुस्तक का विमोचन

Feb 01 2022

ग्वालियर। पीटीएस 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के कमांडेट मनोहर मंडलोई ने कोविड काल में प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण संचालित नहीं होने के समय का सदुपयोग करते हुए लगभग 1 वर्ष से प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक पुस्तक पुलिस आधारभूत प्रशिक्षण पाठ्क्रम विषय पर लेख करने का काम किया है। पुस्तक का विमोचन डीजीपी विवेक जौहरी ने किया। इस पुस्तक में पुलिस प्रशिक्षण से संबंधित आंतरिक एवं बाम्ह परीक्षण के अलावा योग, वृक्षारोपण, हर्बल गार्डन सहित आधुनिक पुलिस व्यवस्था को भी शामिल किया गया है।