मानव शृंखला बनाकर किया यातायात के प्रति जागरूक
Feb 01 2022
ग्वालियर। सड़क सुरक्षा सप्ताह में आमजन को जागरूक करने के लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा फूलबाग चौराहे पर रेड लाइट होते ही एनएसएस स्वयंसेवक लाल कपड़े पहने हुए। मानव शृंखला बनाकर वाहन चालकों को उसके पीछे खड़े होने के लिये जागरुकता का कार्य किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. संजय पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर डीएसपी यातायात नरेश अन्नोटिया एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय एव डॉ. विकास शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी फूलबाग चौराहे पर उपस्थित थे।
इस मौके पर डी.एस.पी अन्नोटिया ने कहा कि यातायात के नियमों को समझना हम सबका कर्तव्य है। हमें यातायात के नियमों की जानकारी नहीं है। जब हम वाहन चला रहे है उसके लिये लायसेंस आवश्यक होता है और एनएसएस माधव महाविद्यालय के स्वयंसेवकों की मानव शृंखला बनाकर रेड लाइट पर वाहन चालकों को रोकने के लिये जागरूक करने का काफी अच्छा कार्य किया गया। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने मानव, शृंखला बनाकर चाहन चालको को उसके पीछे खड़े होने का आग्रह किया।
डॉ. पाण्डेय बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह में कई प्रकार के कार्यक्रम यातायात जागरूकता के लिये किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में अनिरूद्ध शर्मा, विश्वजील, हेमन्त माझी, रोहित, आदित्य आठले, लक्ष्मण, सौया शर्मा, अर्पणा शर्मा, सुमित, पंकज, नितिन रावत, आकाश केन रितिक नरवारे, विनायक आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









