तीन दिन से चुभने वाली धूप अब हुई सामान्य

Feb 01 2022

ग्वालियर। फरवरी के आगाज पर मौसम के अलग-अलग रंग नजर आएंगे। पहले दो दिनों में सुबह कोहरा छाए रहने और फिर अगले दो दिन यानी तीन और चार फरवरी को बादल, बारिश के आसार हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में हर दो दिन बाद मौसम अलग तेवर में नजर आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की सुबह कोहरा छाया रह सकता है। दिन में भी धूप हल्की रहेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। बता दें कि रविवार और सोमवार को दोपहर में लोगों को चुभती धूप महसूस हुई, लेकिन मंगलवार से मौसम फिर बदल गया। 27 जनवरी से ही पारा बढऩा शुरू हो गया था, जो कल सोमवार से फिर से लुढ़कने लगा है।