अटल मेमोरियल स्कूल के नवीन ब्लॉक का निर्माण पूर्ण -जयति सिंह

Feb 01 2022

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को समर्पित महाराज बाड़ा स्थित गोरख़ी परिसर में स्मार्ट सिटी द्वारा पुर्नविकसित कर बनाया जा रहा अटल मेमोरियल स्कूल व म्यूजियम अब अपना आकार लेने लगा है। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुये गोरखी स्कूल परिसर में ही तीन मंजिला नवीन लाक का सिविल वर्क तेज गति से किया गया है। स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने गोरखी स्कूल में नवीन ब्लाँक में तैयार किये गये सेंपल स्मार्ट क्लास रुम का मुआयना किया और संबंधित अधिकारियो को जरुरी दिशा निर्देश दिये। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि अन्य स्मार्ट क्लास रुम को भी सेंपल स्मार्ट क्लास रुम के रुप मे ही समय सीमा में तैयार किया जाये ताकि छात्रो को जल्द से जल्द इसका फायदा मिल सके। 
श्रीमती सिंह ने कक्षाओं व प्रयोगशालाओं के निर्माण में छात्रों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के लिये भी संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया। ग़ौरतलब है कि नवीन लॉक में सिविल कार्य पूर्ण किये जाने के उपरान्त फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरखी परिसर में निर्माणाधीन अटल मेमोरीयल स्कूल को आधुनिक परिवेश में विकसित किया जा रहा है। यहाँ 20 से अधिक कक्षाओं को अत्याधुनिक क्लास रूम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें इंटरेटिव स्क्रीन तथा सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा इन सभी कक्षाओं में छात्रों के अनुकूल फर्नीचर भी मुहैया कराया जाएगा।
स्कूल में कैंटीन सुविधा हेतु हॉल का भी निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त विज्ञान तथा कप्यूटर की प्रयोगशालाएं भी स्मार्ट सिटी द्वारा इस स्कूल में तैयार कराई जा रही हैं। इन अत्याधुनिक कक्षाओं में डिजिटल ऑन लाइन व ऑफ लाइन कांटेंट भी स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदान किया जाएगा। लाइब्रेरी, एनसीसी रूम, परीक्षा कक्ष, स्टाफ रूम, कॉन्फ्रेंस रूम आदि को भी सम्मिलित किया गया है।