साप्ताहिक वेबिनार में आईएएस ने कहा संघर्ष की कीमत मांगती है सफलता: पी नरहरि
Jan 31 2022
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा आयोजित साप्ताहिक वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में कमिश्नर एवं सेक्रेटरी म.प्र शासन आईएएस पी नरहरि मौजूद रहे। युवाओं से बात करते हुए कहा समान या अवार्ड हमारे द्वारा किये गये कार्य का प्रतिफल होता है। संघर्ष के द्वारा मिली सफलता अधिक समय तक टिकती है। अपने काम से प्यार करें जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करे तथा अनुशासन के साथ लक्ष्य प्रति समर्पित रहकर काम करे। सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी वैसे पी. नरहरि को कई तरह के बदलाव लाने के लिए जाना जाता है। तथा इंदौर सिटी को सबसे लीन सिटी बनाने का श्रेय दिया जाता है।
गुरुकुल ड्रीम फांउडेशन द्वारा युवाओं के लिए किये जा रहे कार्य की नरहरि ने सराहना की तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। वेबिनार संचालन मानसी चौहान, सत्यम गर्ग ने किया। आभार व्यक्त फांउडेशन संस्थापक आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर प्रज्ञा श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, आयुषी अग्रवाल, तान्या तोमर सोया तोमर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









