केन्द्रों पर कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे बच्चे

Jan 31 2022

ग्वालियर। कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जारही है। सोमवार को धूप खिलने के कारण मौसम साफ हुआ तो केन्द्रों पर टीकालगवाने वालों की भीड़ लग गई। टीकाकरण कराने वालों में बच्चे अधिक नजर आ रहे थे। अभी कुछ दिनों से सर्दी के कारण टीकाकारण भी कम हो रहा था, लेकिन सर्दी का प्रकोप कम होने की वजह से अब वैक्सीन लगवाने की पहुंच रहे हैं और बच्चों ने कोरोना के टीके की पहली डोज लगवाई।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले में 15 से 18 आयुवर्ग के कुल 1.42 लाख बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगनी हैं और अभी तक 1.10 लाख बच्चों को ही वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी के मुताबिक जिन बच्चों को टीका लगे हुए 28 दिन हो गए हैं वह वैक्सीन की दूसरी डोज भी स्कूलों व अन्य केन्द्रों पर लगवा सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर के दौरान कोरोना का वैक्सीन संजीवनी साबित हुई है और वैक्सीनेश की वजह से ही लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी अस्पतालों में काफी कम भर्ती हो रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों मरने की संख्या भी काफी कम है तीसरी लहर में अभी तक 11 हजार से अधिक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं, लेकिन जिले में एक दर्जन से भी कम मरीजों की जान गई है, जबकि दूसरी लहर में एक दिन के भीतर एक दर्जन से अधिक मरीजों जान भी गई थी।