मास्क पहनकर बचाएं अपना और दूसरों का जीवन
Jan 31 2022
ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने मास्क ही जीवन है, को लेकर चलाया जन जागरूकता अभियान। वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान के साथ शुरू की मुहिम। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने मुरार स्थित सदर बाजार में मास्क पहनने को लेकर एक जन जागरूकता अभियान चलाया। सदर बाजार में चले जन जागरूकता अभियान में लगभग 4000 से अधिक मास्क का वितरण किया गया।
इस अभियान में संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि विगत 2 सालों से कोरोना महामारी के प्रकोप से हम सब भलीभांति परिचित रहे। इसके दुष्प्रभाव और परिणामों को हमने बहुत नजदीक से देखा है, लेकिन तीसरी लहरा आने के बावजूद शहर वासियों में कोरोना के संक्रमण को लेकर बहुत लापरवाही है। भीड़ भरे बाजारों में मास्क पहनने वालों की संख्या ना के बराबर है। घर से खरीददारी करने के लिए निकले लोग बिना मास्क के खरीददारी कर रहे हैं वहीं दुकानदार भाई भी बिना मास्क पहने सामान बेच रहे हैं।
किसी को भी अपनी जान के अलावा दूसरे की जान की परवाह नहीं है। हम सबको 84 लाख योनियों के बाद प्राप्त हुआ है। इस जीवन की कीमत जब हमारा कोई खत्म हो जाता है या हमारे बीच से चला जाता है तब पता लगती है। लेकिन इन सबके बावजूद भी भीड़ भरे बाजारों में कोई भी मास्क लगाने को लेकर जागरूक नहीं है जब मैंने यह परिस्थिति देखी तब मैंने अपने आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर यह निर्णय लिया की पूर्व की भांति प्रति सप्ताह शहर के व्यस्तम बाजारों में जाकर कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएंगे, और जो भाई-बहन विना मास्क के बाजार में मौजूद होंगे उन्हें मास्क का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का जन जागरूकता अभियान मुरार के सभी वार्डों में चित्रांश भाइयों और क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मिलकर चलाया जाएगा। इस अवसर पर चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नूतन श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया। जन जागरूकता
अभियान में मुख्य अतिथि भूमिका में मौजूद पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक नूतन श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सभी का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। जब तक लोग मास्क नहीं पहनेंगे तब तक कोरोना से बचाव संभव नहीं है। संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के इस प्रयास के लिए उन्होंने अनूप की भूरी भूरी प्रशंसा की। अभियान में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने अपने युवा भाई अनूप श्रीवास्तव के प्रयास को काफी सराहा और उनके साथ इस तरह के अभियान में कदम दर कदम साथ चलने का वादा भी किया। इस अवसर पर श्याम श्रीवास्तव, नूतन श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव, संजय सहित अन्य पदाधिकारी व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









