हजीरा सब्जी मंडी तुड़ाई के दौरान सुनील शर्मा ने किया विरोध, प्रशासन ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Jan 31 2022
ग्वालियर। ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी को इंटक मैदान में शिफ्टिंग का मामला अब तूल पकड़ गया है। प्रशासन तुड़ाई करने पहुंचा तो कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने विरोध किया, इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिससे कांग्रेस भड़क गई है। पहले तो हजीरा चौराहे पर ही कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में आधा सैंकड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी दी, इसके बाद फूलबाग चौराहे पर कांग्रेस नेता धरना देने पहुंच गए। यहां कांग्रेस नेता पहले ही पुतला जलाने के लिए पेट्रोल लेकर पहुंचे थे। जब फूलबाग चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे छीनने की कोशिश की। पेट्रोल डला होने के कारण पुतले ने तेजी से आग पकड़ ली और इसी छीना झपटी में सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम बुरी तरह से झुलस गए। आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
दरअसल ग्वालियर में हजीरा सब्जी मंडी को इंटक मैदान में शिफ्ट करने के विरोध में 16 दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन में सोमवार को बड़ा मोड़ आया है। सोमवार को सुबह करीब 9 बजे जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए मंडी में पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान सब्जी मंडी में बचे हुए हिस्से को प्रशासन तोडऩे के लिए जेसीबी लेकर पहुंचा था।
इस तुड़ाई का कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने विरोध किया। विरोध करते हुए पहले से रणनीति बनाकर पहुंचे प्रशासन ने तत्काल सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। इससे मामला और बिगड़ गया और कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता हंगामा करने लगे, इसके चलते पुलिस को इनको भी गिरफ्तार करना पड़ा। सभी को गिरफ्तार कर तिघरा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया है। वहीं कांग्रेस ने भी दोपहर 1 बजे से फूलबाग चौराहे पर धरना दिया। इसी दौरान जब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फुंकने का प्रयास किया तो चौराहे पर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस पुतला छीनने के प्रयास में जुटी तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी पुतला जलाने पर अड़े थे। पुलिस की मशक्कत बेकार साबित हुई और कांग्रेस नेताओं ने पुतला फूंक दिया।
महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का किया प्रयास
प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने के लिए एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालने की कोशिश की। इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। यह महिला बबीना बाई पहले भी चर्चा में आ चुकी है जब ऊर्जा मंत्री ने उसके हाथों से अपने गाल पर थप्पड़ भी लगवाया था। हालांकि उस समय उस ने लाड़ में और मंत्री के कहने पर ऐसा किया था। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण को हटाया गया है जो कि पुलिस का कहना है कि मामूली विरोध के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है इस घटना में 50 से ज्यादा सभी कारोबारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके डीआरपी लाइन भेजा गया है।
पार्किंग व कोचिंग सेंटर के लिए खाली कराई जगह
हजीरा क्षेत्र चौराहे पर पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए खाली कराई गई सब्जी मंडी की इस इक्कीस सौ वर्ग मीटर जमीन पर पार्किंग के साथ क्षेत्र वासियों के लिए डिजीटल लाइब्रेरी के साथ-साथ कोचिंग सेंटर एरिया नगर निगम द्वारा विकसित किया जाएगा। इनके बन जाने से हजीरा क्षेत्र में आए दिन लगने वाले सड़कों पर जाम से निजात मिलेगी। वहीं इलाके में शिक्षा के लिए एजूकेशन हब बनने से इलाके में रहने वाले छात्र-छात्राओं को कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए एमएलबी कॉलोनी व अन्य दूरस्त इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









