बाल भवन में चैंबर पदाधिकारी बोले-इंदौर,जबलपुर और भोपाल के बराबर हो गार्बेज शुल्क
Jan 30 2022
ग्वालियर। प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर जैसे महानगरों की अपेक्षा ग्वालियर में गार्बेज शुल्क की दरें बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में जरूरी है कि बाकी महानगरों की दरों का अध्ययन कर गार्बेज शुल्क वहां से अधिक न निर्धारित किया जाए। इसके अलावा गार्बेज शुल्क के रूप में जनता से ली गई अधिक राशि संपत्तिकर में समायोजित की जाए।
यह मांग मप्र चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ग्वालियर के पदाधिकारियों ने बाल भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त किशोर कान्याल से की। इस बैठक में चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि ग्वालियर के मुकाबले बाकी महानगरों में नागरिकों को अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, इसके बावजूद वहां शुल्क कम है। इस पर निगमायुक्त ने आश्वासन दिया कि बाकी महानगरों द्वारा लागू किए गए गार्बेज शुल्क का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद इस मामले में निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में आयुक्त के अतिरिक्त नगर निगम की ओर से अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव और मुकुल गुप्ता मौजूद थे, जबकि चैंबर आफ कामर्स की ओर से अध्यक्ष विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष पारस जैन, मानसेवी सचिव डा. प्रवीण अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष बसंत अग्रवाल मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









