बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ विस्तारक अभियान को 5 दिन बढ़ाने की घोषणा की
Jan 30 2022
ग्वालियर। ग्वालियर के प्रगति विद्या पीठ में रविवार को भाजपा भगत सिंह मंडल द्वारा बूथ विस्तारक अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने 20 जनवरी से दस दिवसीय बूथ विस्तारक अभियान की शुरुआत की थी। 90 फीसद काम पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ काम बच गया है। इसके चलते पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान को पांच दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में सांसद केपी सिंह द्वारा पत्र लिखे जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, इसमें कहीं न कहीं कुछ न कुछ चलना स्वाभाविक है। सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, वैसे मैने केपी सिंह से बात की है। उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।
वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा द्वारा नाथूराम गोड़से को भारत रत्न सम्मान दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क पर खड़ा होकर भारत रत्न दे दे तो इससे क्या फर्क पड़ता है। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने गांधी जी के नाम का उपयोग कर 50 साल तक सत्ता में काबिज रहे, लेकिन उनके आचरण को नहीं अपनाया। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने गांधी जी के आचरण को जीवन में उतारा है। देश में चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान, आत्म निर्भर भारत की परिकल्पना इसका उदाहरण है, जिसकी चर्चा आज पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में भी की है। गौरतलब है कि बूथ विस्तारक अभियान के तहत जिले के नेताओं को दस घंटे एक बूथ पर प्रवास करना है और यहां 15 लोगों की समिति का गठन भी करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









