वैक्सीन शिविर में एक सैकड़ा लोगों ने लाभ उठाया
Jan 30 2022
ग्वालियर। ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि एवम कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के संयुक्त तत्वावधान में वैक्सीन शिविर का आयोजन प्रात: 10 बजे से शाम तक आयोजित किया गया था। यह शिविर लोहिया बाजार में एसके फर्नीचर के सामने आयोजित किया गया था। इस आयोजन की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ रजि के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल उपस्थित थे। व ग्वालियर कैट के रवि गुप्ता, मयूर गर्ग, संजय क_ल, निर्मल जैन भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुन्नालाल गोयल ने कहा की कोरोना वायरस से बचने के लिए वैक्सीन आवश्यक रूप से लगवाएं और 60 साल से अधिक उम्र वाले बुस्टर डोज जरूर लगवाएं। इस अवसर पर 80 लोगों ने इस वैक्सीन शिविर का लाभ उठाया। इसमें बूस्टर डोज एवम 15 से 18 साल तक के बच्चों को फस्र्ट एवं सेकेंड डोज भी लगाए गए थे। इस मौके पर राकेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, काली पंडित, गोविंद, मंगल, राम सरावगी, महेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों ने इस शिविर में शिरकत की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









