पुलिस अधिकारियों ने बाजार में भ्रमण कर यातायात के नियमों का कराया पालन
Jan 30 2022
ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने बाड़ा, सराफा, गश्त का ताजिया, फालका बाजार, गोला का मंदिर, सात नंबर चौराहा, मुरार, बारादरी आदि क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। ट्रैफिक में बाधा बन रहे वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। अति. पुलिस अधीक्षक यातायात अभिनव चौकसे के साथ प्रोबेशनर आईपीएस शियाज, सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया, डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया, टीआई कोतवाली राजीव गुप्ता, टीआई ट्रैफिक कुलदीप राजपूत और बल के साथ दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को बाहर सामान ना रखने के लिए और लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। जिससे ट्रैफिक व्यवस्थित कराया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









