रामधुन के साथ कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
Jan 30 2022
ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रामधुन के साथ फूलबाग पर पहुंचकर वहां स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार व सुनील शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आजादी में महात्मा गांधी का योगदान अविस्मरणीय है।
गांधी ने विश्व को अहिंसा का सूत्र दिया। राष्ट्रपिता का नाम देशवासी ही नहीं विश्व समुदाय सम्मान के साथ लेता है, लेकिन देश में महात्मा गांधी के हत्यारे के नाम की माला जपने वाली कुछ ताकतें इतिहास को झूठलाने का प्रयास कर रही हैं। यह ताकतें यह भूल गईं कि महात्मा गांधी की सांप्रदायिक सदभाव व भाईचारे की विचारधार से ही सबका विकास हो सकता है। कांग्रेसियों ने गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने आहवान किया कि गांधी जी के अनुयायियों को एकजुट होकर इन ताकतों का मुकाबला करना चाहिए और उनके रचे झूठ को बेनकाब को उजागर करने का संकल्प आज लेना चाहिए। गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला, चंद्रमोहन नागौरी, वासुदेव शर्मा, अमर सिंह माहौर, महाराज सिंह पटेल, इब्राहित पठान, रघु भदौरिया, कल्याण सिंह कंसाना, पप्पू श्रीवास, राजकुमार शर्मा, हेवरन सिंह, कल्लू दीक्षित, राघवेंद्र शर्मा, कैलाश दीक्षित, जेएच जाफरी,हरेंद्र सिंह गुर्जर, आनंद शर्मा,कैलाश चावला, संतोष शर्मा, गोविंददास अग्रवाल, अशोक सिकरवार शामिल हैं।
कई संगठन पहुंचे श्रद्धासुमन अर्पित करने
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कई राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









