जेसीआई गुरूकुल का ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न

Jan 29 2022

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर गुरुकुल के द्वारा एलडीएमटी का आयोजन किया गया जिसमें ट्रेनिंग मंडल उपाध्यक्ष विवेक खण्डेलवाल के द्वारा सभी ऑफिसर्स को उनकी जिम्मेदारी एवं अधिकारों की जानकारी दी। वर्ष भर कार्यक्रम किस प्रकार एवं कार्यक्रम को किस तरह रिपोर्टिंग करें। साथ ही संस्था के बोर्ड सदस्यों की शंकाओं का समाधान उनके सवालों के जवाब दे कर किया एवं जानकारी दी गई की किस प्रकार हम सभी कार्यक्रम समय और नियमानुसार कर लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। अभिषेक त्रिपाठी के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। ट्रेनिंग के समापन के साथ जितेंद्र गुप्ता के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। ट्रेनिंग में संस्था की नम्रता माहाडिक, सुनील मिश्रा, नितिन गुप्ता, प्रफुल गुप्ता, सरिता गुप्ता, अतुल शर्मा, रामेश्वर गोयल, विजेंद्र सिंघल, गौरव बंसल, आकाश बरुआ, राजकुमार गर्ग, संदीप मंगल, अविनाश पांडे  उपस्थित रहे।