द राइजिंग वल्र्ड फाउंडेशन वे वितरित की खाद्य सामग्री

Jan 28 2022

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर द राइजिंग वल्र्ड फाउंडेशन द्वारा मांडरे की माता परिसर में बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। फाउंडेशन की संचार निदेशक नंदनी सिंह झाबुआ एवं भाजपा के युवा नेता पीताबर प्रताप सिंह ने बच्चों को बैच लगाकर स्वागत किया। साथ ही नारे लगाकर उनका हौसला अफजाई किया। इस दौरान श्रीमती सिंह ने बच्चों से कहा कि आप सभी मेहनत करके पढ़ाई करें और देश का नाम रोशन करें। इस दौरान भाजपा नेता रमाकांत माहते, अजय गुप्ता, मनोज दुबे, रवि पांडे आदि उपस्थित रहे।