नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की से गूंजा पंडाल

Jan 28 2022

ग्वालियर। बैंक कॉलोनी आर्मी स्कूल के पास बड़े गांव चौराहा मुरार में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कृष्ण जन्म के मौके पर भागतत कथा पंडाल में बधाई गीत गाये गए जिसमे श्रोता जमकर झूमे नाचे माखन मिश्रि का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की जय घोष भक्त लगाने लगे। कथा के दौरान भागवताचार्य पं.श्री घनश्याम शास्त्री ने कृष्ण जन्म व राम जन्म का सुंदर तरीके से प्रसंग सुनाया। इस मौके पर परीक्षित श्रीमती मधु अशोक श्रीवास्तव ने सभी को बधाइयां दी।