तीन साल बाद वीर सावरकर प्रतिमा स्थल खुला, हिंदू महासभा ने बांटी मिठाई

Jan 28 2022

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला ग्वालियर के तत्वाधान में सिंधिया के महल गेट पर लगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के समक्ष हिंदू महासभा के विनोद जोशी, पवन गुप्ता, मनोज जाटव, मुकेश बघेल, बंटी गुर्जर, संजय शर्मा के नेतृत्व में सिंधिया के नगर आगमन पर स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह को हटाने की मांग को लेकर स्मार्ट सिटी का पुतला सिंधिया के नगर आगमन जलाया।
ज्योतिरादितय सिंधिया को जानकारी मिलते ही 2 घंटे के अंदर 3 साल से बंद वीर सावरकर प्रतिमा स्थल को आमजन के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ भारद्वाज ने हिंदू महासभा के नेताओं के साथ प्रतिमा स्थल पर जाकर माल्यार्पण करते हुए मिष्ठान वितरित किया।