शीतलहर कर रही परेशान, सूरज दे रहा राहत
Jan 28 2022
ग्वालियर। ग्वालियर-अंचल में तीन दिन से मौसम खुल गया है। सूरज भी पूरी ताकत से प्रकट हो रहा है, लेकिन जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं ने शीत लहर का रूप लेकर लोगों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
शुक्रवार को सुबह से सुबह से शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान 4 डिसे रिकार्ड हुआ है। जिले में कोल्ड डे की संभावना भी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ
के गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तरी हो गया है। यह हवा अपने साथ जम्मू कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। हवा की गति भी 4 से 6 किमी प्रतिघंटा हो गई है। हवा की गति बढऩे से ठंड की चुभन बढ़ी है। जम्मू कश्मीर में आज 29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा का रुख बदल सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









