घायल मिले ऑटो पाट्र्स कारोबारी को पुलिस ने भर्ती कराया अस्पताल, हुई मौत
Jan 28 2022
ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित पंजाब सिंध बैंक के पास एक 60 वर्ष के व्यक्ति को कुछ लोगों ने सड़क किनारे घायलवस्था में देखा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की डायल 100 की टीम ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां रात को उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में पदस्थ एचसीएम सीताराम भदौरिया ने बताया कि गुरूवार देर शाम सूचना मिली थी कि बैंक के पास एक बुजुर्ग घायलवस्था में पड़े हैं। पुलिस ने टीम को भेजकर घायल को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
बुजुर्ग की पहचान बालकिशन बत्रा निवासी आदर्श कॉलोनी के रूप में हुई। वे अपने भाई के साथ शिन्दे की छावनी एमएलबी रोड के पास ऑटो पाट्र्स की दुकान का संचालन करते थे। उनके भतीजे ने बताया कि शाम को वे घुमने के लिए निकले थे। जब देर रात वह लौटकर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। इधर घायल के कपड़ों में निकले दस्तावेज से उनकी पहचान हुई। परिजनों को भी थाने से सूचना मिली कि एक बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की वजह सामने आ सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









