लक्ष्मण तलैया में तैर रहीं मृत मछलियां
Jan 28 2022
ग्वालियर। शिंदे की छावनी इलाके में स्थित लक्ष्मण तलैया में मृत मछलियां तैर रही हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बीते चार दिन से लगातार मृत मछलियों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय निगम प्रशासन ने भी अब तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय लोग ही अपने स्तर पर मछलियों को बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
शिंदे की छावनी इलाके में पहाड़ी पर स्थित लक्ष्मण तलैया में पहले भी मछलियों की मौत होती रही है। दरअसल जब भी पानी में काई बढ़ जाती है तो पानी में डीओ लेवल(घुलनशील आक्सीजन) की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में मछलियों को जब पानी में आक्सीजन नहीं मिलती तो उनकी मौत होना शुरू हो जाती है। इसलिए आमतौर पर ताल तलैया की समय-समय पर सफाई की जाती है। साथ ही फुव्वारे भी लगाए जाते हैं। लक्ष्मण तलैया में मछलियों की मौत का सिलसिला पिछले चार दिन से जारी है। खास बात यह है कि ये लक्ष्मण तलैया वही इलाका है, जहां नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने दो रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया था।
लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में बंदर एवं तलैया में मछलियों की भरमार है। ऐसे में अक्सर सुबह लोग यहां पर खाने की सामग्री लेकर पहुंचते हैं। कुछ लोग बंदरों को ब्रेड, चने और फल खिलाने आते हैं। जबकि कुछ लोग मछलियों को आटा डालने के लिए आते हैं। आटा डालने से भी पानी में काफी गंदगी हो जाती है। इसलिए अधिकांश स्थानों पर पानी में आटा डालने पर रोक भी लगाई गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









