दलित परिवार के बीच बैठकर प्रभारी मंत्री सिलावट ने किया भोजन

Jan 27 2022

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने लक्कडख़ाना क्षेत्र में निवासरत एक दलित परिवार के बीच बैठकर दोपहर के भोजन का आनंद लिया। पवन सिकारिया के घर पर आयोजित हुए इस भोज में कमल माखीजानी, कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर इच्छित गढ़पाले तथा हरीश मेवाफरोश व दीपक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए और सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार द्वारा इन वर्गों के कल्याण के लिये तमाम कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही हैं।