हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंकी लाश
Jan 25 2022
ग्वालियर। रायरु-बानमोर स्थित रेल ट्रैक से सौ मीटर दूर एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने का पता चलते ही आरपीएफ व बानमोर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलावा लिया। मामले की जांच में मृतक की मौत सिर की चोटों से प्रतीत हुई है और हत्या कर लाश को यहां पर फेंका गया है। मामले का पता चलते ही पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसके परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पीएम हाउस पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बानमोर थाना प्रभारी वीरेश सिंह ने बताया कि आरपीएफ ग्वालियर ने सूचना दी थी कि रायरु-बानमोर रेल सेक्शन के किलोमीटर नंबर 1241/21-23 अप ट्रैक से सौ मीटर दूरी पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। जांच की तो मृतक की हत्या कर लाश को यहां पर फेंके जाने के साक्ष्य मिले। जिस पर एफएसएल टीम के साथ ही वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही एफएसएल टीम के साथ ही फिंगरपिं्रट तथा अफसर मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मृतक की लाश निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचाई।
ईश्रम कार्ड से हुई शिनाख्त
पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती के लिए पहले आस-पास के लोगों से शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से ईश्रम कार्ड, मोबाइल तथा अन्य दस्तावेज मिले। जिससे उसकी पहचान सोनभद्र यूपी निवासी संतोष कुमार पुत्र कामता प्रसाद के रूप में हुई। मृतक की पहचान होते ही पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक संतोष कुमार के गले में वाहन का ट्यूब कसा हुआ था, साथ ही उसके सिर में काफी चोटें थीं, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या करने के बाद हत्यारे शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक गए होंगे। परिजनों से बातचीत में पता चला है कि मृतक संतोष फैक्ट्रियों में लेबर सप्लाई करता था। परिजनों के आने पर ही पता चल पाएगा कि मृतक किसी ट्रेन में सफर कर रहा था या फिर औद्यौगिक क्षेत्र बानमोर में रहकर लेबर सप्लाई का काम करता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









