गणतंत्र दिवस-शहर की सीमाएं सील, सात सौ जवान सुरक्षा के लिए रहेंगे तैनात
Jan 25 2022
ग्वालियर। गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है और रातभर पुलिस गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ले रही है। पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग को चेक किया। रात्रि गश्त पर निकले अफसर और जवानों ने शहर की सड़कों पर घूमते हुए वाहनों की तलाशी ली और गलियों में पहुंचकर चेकिंग की। बम डिस्पोजल दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थालोंं की तलाशी ली।
गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए पुलिस जवान अलर्ट हैं। जवान और अफसर संदिग्ध नजर आने वाले की जांच कर रहे हंै और तस्दीक के बाद ही जाने दे रहे है। रात 10 बजे से ही पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर दी और शहर की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही थी जिससे कोई भी बदमाश शहर में प्रवेश नहीं कर सके। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 700 जवानों की तैनाती की गई है। चौराहों से लेकर तंग गलियों में पुलिस के जवान बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की तलाशी ले रहे हैं।
एसएएफ मैदान सुरक्षा घेरे में
गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन स्थल एसएएफ ग्राउंड की सुरक्षा के लिए 2-8 का गार्ड तैनात किया गया है, जिसमें 1-4 का गार्ड मैदान की सुरक्षा तथा 1-4 का गार्ड मंच की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
होटल, धर्मशाला भी चेक
थाना प्रभारी मंगलवार सुबह से ही होटलों व धर्मशालाओं में जाकर रुकने वाले यात्रियों की तलाशी लेते हुए आईडी प्रूफ देख रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार सुबह होटलों व धर्मशालाओं में पहुंचकर यात्रियों के कमरों की तलाशी लेने के साथ ही होटल के रजिस्टर भी चेक किए। जिन लोगों पर संदेह नजर आया उनसे थाने लाकर पूछताछ की।
बम दस्ते ने ली तलाशी
बम डिस्पोजल दस्ता व डॉग स्क्वाड ने रात से ही शहरभर में घूमते हुए तलाशी लेना शुरू कर दिया। सबसे पहले बम डिस्पोजल दस्ता रेलवे स्टेशन पहुंचा और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली। इसके बाद दस्ता बस स्टैंड पहुंचा और यहां पर भी चेकिंग अभियान चलाया। सुबह होते ही बम डिस्पोजल दस्ते ने सालासर मॉल, दीनदयाल मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की।
एसएसपी अमित सांघी ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मन सके इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए हैं। सुरक्षा के लिए थाना पुलिस सहित 700 जवान तैनात रहेंगे। शहर की नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की भी चेकिंग होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









