तमिलनाडु के तंजावुर में छात्रा को मतपरिवर्तन हेतु प्रताडि़त करने पर अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन

Jan 24 2022

ग्वालियर। अभाविप के गजेंद्र तोमर ने बताया कि तमिलनाडु के तंजावुर में कक्षा 12 की छात्रा लावण्या ने ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर होने के बाद खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के प्रयास के बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उस पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ। जनवरी 19 बुधवार को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। 17 वर्षीय लावण्या तंजावुर में सेंट माइकल्स गर्ल्स होम नामक एक बोर्डिंग हाउस में थी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें लावण्या ने कबूल किया कि उसे लगातार डांटा जाता था और हॉस्टल वार्डन द्वारा हॉस्टल के सभी कमरों को साफ करने के लिए भी कहा जाता था। 
ईसाई धर्म अपनाने के लिए किया गया मजबूर 
लड़की ने आरोप लगाया कि उसे लगातार ईसाई धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर किया गया। इन घटनाओं से परेशान होकर युवती ने खुदकुशी के प्रयास में कीटनाशक दवा खा ली। अरियालुर के रहने वाले लावण्या के पिता मुरुगनंदम को 10 जनवरी को सूचित किया गया था कि उनकी बेटी को 9 जनवरी को उल्टी होने और पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुरुगनंदम ने लावण्या को तंजौर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। जिस के पश्चात् छात्रा की मृत्यु हो गई। 
इस प्रदर्शन में अभाविप के विनोद कुशवाह, मानवता साहू, शिवाजीत तोमर, शेखर करणराज, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।