राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को उपहार भेंट किए

Jan 24 2022

 ग्वालियर। संकल्प सिद्धि सामाजिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस महाडिक की गोट स्थित बस्ती में गरीब वर्ग की बालिकाओं एवं उनके परिवारों के साथ मनाया बालिकाओं को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा गर्ग ने कहा की आज हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। लेकिन आज भी समाज में बालिकाओं को वह सम्मान एवं प्रोत्साहन नहीं मिलता जिससे वह आगे बढ़ सके विशेष रुप से गरीब वर्ग की बालिकाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का अभाव है। देश में जिन परिवारों ने अपनी बच्चियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया है। वह आज देश में प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। चाहे वह ओलंपिक खेल मैं पदक जीतना हो या देश की सीमाओं की रक्षा करना हो।
आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मैं देश, प्रदेश एवं हमारे शहर के सभी माता-पिता से यह अपील करना चाहती हूं कि वह अपनी बच्चियों को कमजोर ना मानकर उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर संस्था की श्रीमती भारती सोलंकी, रचना कोडात कर, रंजना मौर्य, प्रीति सिंह, किरण मौर्य, सुनीता आदि उपस्थित थी।