सराफा कारोबारी को बदमाशों ने योजना बनाकर दिया लूट को अंजाम
Jan 24 2022
ग्वालियर। रविवार देर रात को सराफा कारोबारी शैलेन्द्र गोयल के साथ लाखों रुपए के जेवर लूट की वारदात के बाद पुलिस पार्टी बदमाशों को पकडऩे के हरसंभव प्रयास कर रही है। पुलिस की एक टीम वारदात वाले स्थान से भागने तक के क्षेत्र को सीसीटीवी फुटेज को सर्च कर रही है।
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले लूट की योजना बनाई। दुकान बंद करने का रुटीन समझा और उसके बाद फिर ताकत के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया यह भी जा रहा है कि व्यापारी के खास लोगों से यह जानकारी लुटेरों तक पहुंची है। वारदात भी रात के समय कब्रिस्तान के पास की है, जहां लोगों की आवाजाही कम होती है। पीडि़त व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उनके यहां केवल एक नौकर काम करता है।
पुलिस अब नौकर के साथ सराफा कारोबारी से लेनदेन रखने वालों की एक लिस्ट बना रही है। बता दें कि रविवार देर रात को सराफा कारोबारी शैलेंद्र गोयल सेवानगर कब्रिस्तान के पास बाइक से पहुंचे थे। पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। पहले लुटेरों ने उनकी बाइक में लात मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। दो लुटेरे गाड़ी से उतरे और बैग छीनने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक लुटेरे ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया। लुटेरे गहनों का बैग लूटकर ले गए।
सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस
बताया गया है कि पुलिस सराफा कारोबारी की दुकान में लगे सीसीटीवी और आसपास के संस्थानों के कैमरों को खंगाल रही है कि पिछले सात दिन में कौन-कौन से लोग दुकान पर निगाह रखे हुए थे या आसपास की रैकी कर रहे थे। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों का पता लग जाएगा। पुलिस इस क्षेत्र में रात को एक्टिव मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस पर लगा रही है।
सिंधिया ने एसएसपी से बात की, कहा- लुटेरे जल्द पकड़ो
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लूट की वारदात के बाद एसएसपी अमित सांघी से बात की और लुटेरों को जल्द पकडऩे के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि व्यापारियों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करें।
चैंबर सुरक्षा की मांग करेगा
चैंबर आफ कामर्स के मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी सोमवार को एसपी से लुटेरों को पकडऩे के साथ व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करेंगे।
व्यापारी गोयल के लुटेरों को शीघ्र किया जाए गिरफ्तार
उपनगर किला गेट के सराफा बाजार व्यवसायी फर्म दर्शन लाल रौशनलाल के संचालक शैलैनद्र गोयल को सरेआम रास्ते मे रोककर उनके साथ मारपीट कर बंदुक की नोक पर 450 ग्राम सोने की लूट कर भाग गए। इस घटना से व्यापारीयों एवं अग्रवाल समाज में भयंकर रोष है। उक्त बात सोमवार को अग्रवाल परिचय समेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कही उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर का वयापारी लूट चोरी और ठगी की घटनाओं से त्रस्त है व्यापारियों का करो रुपया ठगा जा चुका हैं, बदमाशों के होंसले बुलन्द है। रविवार रात हुयी शैलेन्द्र गोयल के साथ हुयी लूट में बदमाश उनकी जान भी जा थी। अग्रवाल समाज ने प्रशासन से मांग की है अपराधियों को तुरन्त पकड़ा जाये। गिरतारी की मांग करने वालो में, मुकेश सिंघल, अनिल गर्ग, दिलीप अग्रवाल उमेश अग्रवाल, जगनमोहन अग्रवाल, राम रतन गर्ग, संदीप मंगल आनन्द अग्रवाल, शोर्य अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, उत्तम बंसल विनोद अग्रवाल आदि है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









