एनसीसी कैडेट्स ने नेताजी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
Jan 23 2022
ग्वालियर। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, इस नारे से देश की जनता को आजादी हासिल करने के लिए प्रेरित करने वाले देश के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, ने शहीद त्रिमूर्ति सर्किल, हेमसिंह की परेड पर मनाई। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वी जयंती पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ग्वालियर द्वारा एनसीसी के 51 केडिट ने नेताजी को परेड कर दिया गार्ड ऑफ ऑनर। यह कार्यक्रम यूथ हॉस्टल शहीद त्रिमूर्ति तिराहा, हेमसिंह की परेड पर पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसोसिएशन के संरक्षक द्वारा पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल व पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता व सर्व ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष आनंद नारायण गौड़, एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष चतुर्वेदी, चैयरमेन शैलेन्द्र माहोर, सचिव राम नारायण मिश्रा, उपाध्यक्ष गौरव सिंघल, सुनील राय, भूपेंद्र शर्मा, सुनील सोनी, स्वर्णकार समाज के महामंत्री उमा शंकर सोनी, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, अनिल पुनियानी ने सर्व प्रथम नेताजी की प्रतिमा पर अन्य सदस्यों व क्षेत्रीय नागरिकों के साथ माल्यापर्ण कर नमन किया। तत्पश्चात एनसीसी के लेटिनेंट डॉ समीर भार्गव के नेतत्व में 51 एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड कर 'तुम मुझे खून दो मैं तुहे आज़ादी दूंगाÓ के माध्यम से देश की स्वतंत्रता की क्रांतिकारी अलख जगाने वाले जनक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सभी उपस्थित नागरिकों ने सलामी देकर नमन किया।
अतिथि रमेश अग्रवाल व समीक्षा गुप्ता ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये, देश की स्वतंत्रता में उनके द्वारा दिये गये योगदान का उल्लेख किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष हर्ष चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का संचालन चैयरमेन शैलेन्द्र माहोर ने व आभार सचिव व राÓय उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संतोष दास, पवन गर्ग, महेंद्र भदकारिया, जयदेव गुप्ता, सतीश अग्रवाल, संजू कुरुषवानी, राकेश अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा सहित अनेक सदस्य व क्षेत्रीय नागरिको ने नेताजी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये व एसोसिएशन की ओर से स्वल्पहार व मिष्ठान वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









