कोरोना जागरुकता व मास्क वितरण सेवा सप्ताह का समापन

Jan 23 2022

ग्वालियर। करोना जागरुकता एवं मास्क वितरण सेवा सप्ताह का समापन किया गया। पूरे सप्ताह यह सेवा कार्य नगर के विभिन्न स्थानों पर सफलतापूर्वक किया गया। सप्ताह के दौरान लगभग 6000 मास्क क्लब द्वारा जरूरतमंदों को दिए गए और कोरोना से बचने की जागरुकता भी प्रदान की गयी। आज के का सेवा कार्य लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल के सिटी सेंटर स्थित अपना शेल्टर पर संपन्न हुआ जिसमें क्लब सदस्यों द्वारा लगभग 700 मास्क वितरित किए गए। आज की सेवा कार्य में सुनील गोयल, नितिन मांगलिक, जेएस गुप्ता उपस्थित रहे। सेवा कार्य में कार्यक्रम संयोजक राजेश वाटवानी, सतीश भल्ला, सनित कुकरेजा, राजीव महेश्वरी, सुनील शर्मा, राजेश बनवारी, गिरीश गाबरा, अमित आयलानी, आनंद मखीजा, मोहित गौतम, दीपक गुप्ता, कपिल आहूजा, दीपक धमेजा, अजय सपरा, मुकेश भाटिया, अजय बत्रा भी उपस्थित रहे।